नौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोवंश तस्करी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पांच गोवंश बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में नौगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नौगढ़ की सक्रिय गश्ती टीम ने गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है तथा पांच जीवित गोवंश को बरामद किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ रमेश यादव के नेतृत्व में उ0नि0 कृष्ण कुमार उपाध्याय तथा पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई 06/08/2025 दिन बुधवार को सुबह लगभग 4:48 बजे अतरवा नई बस्ती के पास की गई। टीम ने पाया कि कुछ व्यक्ति गोवंश को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते हुए पैदल हांककर बिहार की ओर ले जा रहे थे। मौके से एक अभियुक्त विमलेश यादव (उम्र 22 वर्ष, निवासी गांव बालापुर, थाना चकरघट्टा, चंदौली) को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक अन्य साथी फरार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वे लोग नौगढ़ व चकरघट्टा क्षेत्र के गांवों से सस्ते दामों पर गोवंश खरीदते हैं और उन्हें वध हेतु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल के पंडुआ इलाके में भेज देते हैं।

इस संबंध में थाना नौगढ़ पर मु0अ0सं0 61/25 अंतर्गत धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
प्र0नि0 रमेश यादव, उ0नि0 कृष्ण कुमार उपाध्याय
हे0का0 बृजेश पाल, का0 अवधेश पटेल

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?