अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी नौ सूत्रीय मांग पत्र राज्यपाल नामित जिलाधिकारी प्रतिनिधि को देखकर अपनी आवाज बुलंद किया गया।
जिला अध्यक्ष धनजीत मौर्य ने बताया की लोहंदा, कौशांबी उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग की बालिका के साथ हुए रेप प्रकरण, बदायूँ उत्तर प्रदेष में कर्तव्य पटेल की गोली मारकर हत्या, संतकबीरनगर में 10 वर्षीय किरन चौहान की 11000 बोल्ट तार गिरने से मृत्यु , बस्ती जनपद में कोतवाली थाना अन्तर्गत 4 वर्षीय बच्ची के साथ रेप, लालगंज थाना अर्न्तगत 05 वर्षीय बच्ची की रेप कर हत्या, संत कबीर नगर जनपद के मेंहदावल उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय द्वारा जातिवादी मानसिकता व संविधान द्रोह करते हुए शान्तिपूर्ण तरीके से आन्दोलन करने वाले लोगों को जेल भेजना, बस्ती जनपद में आन्दोलनकारियों पर प्रशासन द्वारा फर्जी मुकदमें लगाने को लेकर न्याय दिलाया जाए।
श्री मौर्य ने बताया कि उपरोक्त संदर्भ में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से धरना-प्रदर्शन पश्चात ज्ञापन भेज कर हम अपनी नौ सूत्री मांग किया गया है जिसमें इस घटना की माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कार्रवई किया।
दुष्कर्म के आरोपी की जमानत रद्द कर उसको जेल भेजा जाय।, इस प्रकरण में पक्षपात पूर्ण तरीके से कार्य करने वाले अधिकारियों को बर्खास्त किया जाय। पीड़िता एवं उसके परिवार तथा सहयोगियों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाय। पीड़िता के परिवार एवं ग्राम प्रधान पर लगायें गये झूठे मुकदमें वापस लिए जाय। सहित अन्य मांगों को पूर्ण किया जाए।
इस मौके पर राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, लक्ष्मी नारायण,सूर्यभान, सोनू ,रूपनारायण, दीपू ,कारण ,शिव ,अरविंद, जितेंद्र ,शशि आदि लोग मौजूद रहे।







