सीएस पाण्डेय
मामला कोगा गांव का
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोगा गांव निवासी 26 वर्षीय युवक दो माह पहले कमाने गया था। लेकिन अब उसका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है जिसको लेकर परिवार में कोहराम में मचा हुआ है।
नन्दलाल पुत्र बृजेश्वर 26 वर्ष निवासी कोंगा थाना बभनी दो जून को रोजगार की तलाश में विंढमगंज निवासी एक व्यक्ति के साथ महाराष्ट्र गया था। दो जून की रोटी के लिए महाराष्ट्र गए नन्दलाल का कोई अता-पता नहीं चल रहा है,जिससे परिवार के लोग चिंतित हैं। नन्दलाल के माॅ बाप सहित उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है आशंका है कि किसी अनहोनी में फस गया होगा।जिस व्यक्ति के साथ वह काम पर गया था वह भी सही पता नहीं बता रहा है।पत्नि पान कुमारी ने बताया कि जिनके साथ वह थे उनसे पूछे जाने पर जानकारी नहीं दे रहे हैं। नन्दलाल का एक दो वर्षीय बालक भी है। नन्दलाल तीन भाईयों में मझला भाई है परिवार के सभी लोग तलाश कर रहे । लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिला।







