विधायक खेल महाकुम्भ:डॉ एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी ने एलेवन वारियर्स को 6 विकेट से हराया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्रियांशु चौबे बने मैन ऑफ दी मैच, 31 रन और तीन विकेट चटकाया

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।जनपद में सदर विधानसभा क्षेत्र के सोनभद्र नगर में हाइडिल मैदान पर चल रहे विधायक खेल महाकुंभ के पांचवे दिन क्रिकेट मैच का पहला मुकाबला डा0 एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी और एलेवन वारियर्स के बीच खेला गया। जिसमें डॉ एचपी सिंह की टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया।

आज के मैच का शुभारम्भ सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के द्वारा टॉस करा कर किया गया। एलेवन वारियर्स टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी। जिसमें डॉ एचपी सिंह  टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अंशु चौबे व प्रियांशु चौबे ने अपने 3 ओवर के स्पेल में तीन,तीन विकेट चटका महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

वही जवाब में डा0 एचपी सिंह की टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए मात्र 13.3 ओवर में ही 6 विकेट से मैच को जीत लिया। डॉ एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ से प्रदीप चौबे ने 11 गेंद का सामना करते हुए 17 रन और प्रियांशु चौबे ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 10 गेंदों पे 31 रनों की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई। डा0 एचपी सिंह क्रिकेट एकेडमी टीम के तरफ से ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले प्रियांशु चौबे को भाजपा के पूर्व एमएलसी केदार नाथ सिंह के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया दिया गया।

इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, रमेश मिश्रा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल अनूप तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1414
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?