सी एस पाण्डेय
बभनी (सोनभद्र) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128 वें संस्करण के प्रसारण को म्योरपुर मंडल के बूथ संख्या-44 रासपहरी पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनते हुए दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ।
मन की बात कार्यक्रम के जरिये माननीय प्रधानमंत्री जी ने संविधान दिवस, वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण, श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम चंद्र जी के मंदिर पर धर्म ध्वजा का आरोहण, काशी-तमिल संगमम व वोकल फॉर लोकल का उल्लेख किया। इस बार के काशी-तमिल संगमम की थीम बहुत ही रोचक है – Learn Tamil – तमिल करकलम्…
काशी-तमिल संगमम उन सभी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है, जिन्हें तमिल भाषा से लगाव है।
आइये, हम सभी आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेते हुए स्थानीय उत्पादों से लगाव, उनका उपयोग और उन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाकर प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करें तथा साथ ही आगामी 2 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहे काशी तमिल संगमम का हिस्सा बनकर काशी का मान व सम्मान बढ़ाएं।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक मानरूप सिंह गोंड , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रासपहरी रामदयाल प्रजापति,गोविन्द राम , बूथ अध्यक्ष कमलेश मिश्रा , धर्मेन्द्र शर्मा, राकेश अग्रहरि व अन्य उपस्थित रहे ।







