मेधावी छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट ऑफ द ईयर पुरस्कार से किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  विकास खण्ड दुद्धी के ग्राम पंचायत बुटवेढवा में स्थित कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं शारदा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में मेधावी छात्र, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान और इंस्पायर अवार्ड, उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छाताओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान तारा देवी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती मां के चित्र पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालयों में इस तरह के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होती है। बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होता है। विद्यालय में बच्चों का सर्वांगीण विकास के साथ- साथ घर पर अभिभावकों का भी बच्चों के आत्मबल को बढ़ाने के लिए उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करके ऊंची शिखर पर पहुँचने में अहम योगदान दे सकते हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय में मेधा प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा से पाँच-पाँच छात्रों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकमल यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस सत्र के समापन के अवसर पर वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह के साथ- साथ शारदा संगोष्ठी व शिक्षा-चौपाल का आयोजन अभिभावक व विद्यालय परिवार के देख रेख सम्पन्न कराया गया । आगामी माह में स्कूल चलो अभियान व स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाना है।

इस अवसर पर राम मूरत सिंह, योगेन्द्र यादव, उज्जवल मौर्य, श्याम सुंदर, राकेश गुप्ता ,विद्यालय के अध्यापक अंजूरानी, श्वेता जायसवाल, शालिनी गुप्ता ,सहित सैकड़ों की संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Comment

1402
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?