ध्यान से निखरता है व्यक्तित्व, वसंत उत्सव में हुए विचार-विमर्श

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित कुशवाहा भवन पर वसंत उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि भंते आनंद प्रकाश जी ने त्रिशरण पंचशील करते हुए तथागत गौतमबुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि ध्यान के द्वारा ही अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण होता है। मन और जुबान पर काबू रखना सर्वप्रिय बनना ध्यान से संभव है। डॉ दिनेश ने शिक्षा पर विशेष बल दिया। रविकांत कुशवाहा और शशिकांत वर्मा ने समिति के आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। रघुवर मौर्य और उमेश ने रोजगारपरक कार्यों पर बल दिया। पंकज कुशवाहा और मनोज मौर्य ने कुशवाह समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उदय नाथ कुशवाहा, झरी लाल कुशवाहा, राधे मोहन ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण में हमारी भूमिका क्या हो सकती है, इस पर विचार करने की जरूरत है। मोहन कुशवाहा ने स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनमानस को देने की बात कही। डॉ ओम प्रकाश मौर्य ने तथागत गौतम बुद्ध के विचारों को अंगीकार करने की बात कही। डॉ प्रमोद मौर्य और आशा सिंह ने विद्यालय के द्वारा भारतीय शिक्षा को आगे बढ़ाने की बात कही। राजकुमार वर्मा और जवाहिर मौर्य ने वैदिक भाषा को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन शशिकांत वर्मा ने किया। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश, अजय, प्रदीप, मुन्नू, रामबचन, शिवप्रकाश, भृगुनाथ, अरविंदकुमार, सर्वेश सैनी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?