नौगढ़ में विवाहिता और दो बच्चे लापता, पिता ने सीओ से लगाई तलाश की गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जनपद के नौगढ़ तहसील से एक मामला सामने आया है, जहां एक पिता अपनी विवाहिता बेटी और उसके दो मासूम बच्चों की तलाश में भटक रहा है। सोमवार को पीड़ित पिता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई।

नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी पोस्ता गांव निवासी बचाउ यादव ने बताया कि उन्होंने लगभग 8 वर्ष पूर्व अपनी बेटी आकाश उर्फ सुनीता का विवाह अतरवा गांव निवासी ओमप्रकाश यादव से किया था। बचाउ यादव के अनुसार, 9 जनवरी 2026 की सुबह करीब 7 बजे दामाद ओमप्रकाश ने फोन पर सूचना दी कि सुनीता अपने बच्चों के साथ कहीं चली गई है। तब से सुनीता और उसके बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है।

पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लापता होने से दो दिन पहले सुनीता के साथ उसके पति और देवरों ने मारपीट की थी। इस घटना को लेकर गांव में एक पंचायत भी हुई थी, जिसमें समझौते के बाद सुनीता को ससुराल में ही रखा गया था। पिता का आरोप है कि समझौते के तुरंत बाद बेटी का इस तरह गायब हो जाना किसी अनहोनी की ओर इशारा करता है।

सीओ कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते समय बचाउ यादव भावुक दिखे। उन्होंने कहा, “साहब, मेरी बेटी को ढूंढ दीजिए।

इस मामले में नौगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। हरियाबांध चौकी प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विवाहिता के मोबाइल लोकेशन की जांच कर रही है, साथ ही ससुराल पक्ष और गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?