बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में उभरा जनआक्रोश, बाजार रहे बंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में गुरुवार को बभनी क्षेत्र में व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के आह्वान पर महुअरिया मोड़, चपकी में विशाल विरोध रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

रैली के समर्थन में स्थानीय व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, जिससे महुअरिया मोड़ और आसपास का पूरा बाजार क्षेत्र ठप रहा। दोपहर करीब चार बजे महुअरिया मोड़ से शुरू हुई यह रैली भगवा झंडों, बैनरों और तख्तियों के साथ मुख्य मार्गों से होती हुई चक-चपकी स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंची।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। रैली के समापन पर प्रदर्शनकारियों ने महुअरिया मोड़ पर बांग्लादेश और यूनुस खान का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इससे पहले पुतले को लाठी-डंडों और जूतों से प्रतीकात्मक रूप से पीटकर आक्रोश व्यक्त किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करना अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार का विषय है। यदि इस मुद्दे पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

रैली में विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक शशिकांत दुबे, मनोज पाण्डेय, लालकेश कुशवाहा, लक्ष्मी गुप्ता, सतीश जयसवाल भोलू, प्यारे मोहन, दीपचंद केशरी, गौतम कुमार, रविन्द्र गुप्ता, आकाश जयसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?