नौगढ़ में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत,बाइक अनियंत्रित होकर झाड़ियों में गिरी, झाड़ियों में पड़ा रहा घायल, देर रात मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम चिकनी निवासी मोहन यादव (पुत्र स्व. छैबर यादव) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मोहन यादव किसी निजी कार्य से सोनभद्र जनपद के मधुपुर गए हुए थे। रात्रि करीब 7 बजे घर लौटते समय डुमरिया मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

रात्रि का समय होने और घटना स्थल झाड़ियों में होने के कारण किसी राहगीर की उन पर नजर नहीं पड़ी। काफी देर तक घायल अवस्था में पड़े रहने के बाद, रात्रि करीब 11 बजे पुलिस गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें झाड़ियों में देखा।

पुलिस ने तत्काल उन्हें नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नौगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव ने शव का पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में अग्रिम जांच कर रही है।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?