
बद्री प्रसाद गौतम
सलखन (सोनभद्र) । चोपन विकास खंड के लालगंज निवासी राकेश (30वर्ष) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों से प्राप्त समाचार के मुताबिक बुधवार शाम को घर के पास में ही आयोजित जीवित पुत्रिका व्रत कार्यक्रम में राकेश पुत्र कांता प्रसाद धूम धाम के साथ शामिल हुआ था। पूजा पाठ व कहानी किस्सा में काफ़ी वक्त गुजर गया।

वह अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस भी किया। रात्रि 1 बजे के लगभग वह शौच के लिए पास से गुजर रही रेलवे लाईन को पार करना चाहा कि तेज रफ़्तार से आ रही अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया वहीं मौके पर ही ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। राकेश को वापस नहीं आने पर परिजनों ने रेलवे ट्रैक की ओर आगे बढ़कर देखा तो राकेश रेलवे ट्रैक पर मृत पड़ा था। रोते विलखते परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी व चोपन पुलिस ने राकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।







