लायंस क्लब राबर्ट्सगंज ने आयोजित किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से किया जाता है। इस बार 26 फरवरी को आयोजित शिविर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 54 मरीजों को चित्रकूट भेजा गया। शिविर में जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, एसोसिएट कैबिनेट सेक्रटरी किशोरी सिंह, दया सिंह, विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संगम गुप्ता, घनश्याम दास सिंगल, अशोक गुप्ता, मुकेश कुमार जायसवाल आदि सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को संपन्न कराएं। शिविर में 68 मरीजों को 68 निःशुल्क चश्मा और दवा दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी ने कहा कि लायंस क्लब राबर्ट्सगंज निरंतर इस तरह की सेवा करता रहता है। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा अब तक 4114 मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन और 8542 मरीजों की जांच की जा चुकी है। इस शिविर में 238 मरीजों की जांच हुई जिन्हें चश्मा और दवा मुफ्त दिया गया।

Leave a Comment

1364
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?