ट्रक पर तिरपाल डालते समय खलासी की बिजली करेन्ट से हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से समान लोडकर ट्रक यूपी जा रहा था

बभनी थाना क्षेत्र के इकदीरी गांव की घटना

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से सरिया लोडकर यूपी आ रहे ट्रक के खलासी की खड़ी ट्रक के उपर चढकर तिरपाल बांधते समय बिजली के करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से सरिया लोडकर एक ट्रक यूपी में आ रहा था कि आसनडीह बार्डर पर जांच के दौरान कागजात में कुछ कमी थी। इसके डर से चालक पिपराखांड से ट्रक इकदीरी रोड पर ले गया, कुछ दूर जाने के बाद चालक सड़क के किनारे ट्रक खड़ी कर दिया। ट्रक खड़ी होने के बाद खलासी पवन कुमार 32 वर्ष निवासी मलनी बाजार जौनपुर ट्रक के उपर चढकर तिरपाल बांधने लगा। वहीं ट्रक के उपर से 11 केवी की लाइन गुजरी थी। खलासी द्वारा तिरपाल बांधते समय लाइन का ध्यान नही दिया और बिजली करेन्ट के सम्पर्क में आ गया। इससे वह ट्रक के नीचे सिर की तरफ गिरा और उसकी मौत हो गई। घटना घटित होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व पीआरबी को दी। सूचना मिलते ही पीआरबी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि लाइन मेन कृष्णा के द्वारा बताया गया कि इकदीरी में घटना हुई है। इसके बाद से लाइन बंद कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया जा रहा है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?