कायस्थ महासभा ने भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव को किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

विकास के पथ पर सदैव तत्पर रहे विनय श्रीवास्तव :अशोक श्रीवास्तव

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा
भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव  का सम्मान समारोह कार्यक्रम एक लाज में आयोजित किया गया। इस दौरान कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष के रूप में विनय श्रीवास्तव को पदभार दिया गया जिसको लेकर अपने समाज के कार्यकर्ताओं के साथ उनका सम्मान समारोह आयोजित करते हुए उनको सम्मानित किया गया।

कायस्थ महासभा के प्रवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव ने कहा कि
मेरे समाज के एक सदस्य को यह गरिमा सम्मान प्राप्त हुआ जिसके लिए हम सभी समाज के लोग इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं करते हैं।

कायस्थ महासभा के संजय श्रीवास्तव कहा कि भाजपा सरकार में छोटे-बड़े पदाधिकारी को कब किस पद पर बैठा दिया जाएगा उनके मेहनत लगन व विश्वास के साथ जो सम्मान आज प्राप्त हुआ है निश्चित रूप से उनके मेहनत व लगन का फल है हम सभी समाज के लोगों द्वारा संगठन के अन्य पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया ।

महासभा ने भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव का माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उच्च पद पर जाने की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासभा के जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।
उक्त कार्यक्रम में संजय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव,अभिषेक श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव एड.विनय श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव,सीए धीरेन्द्र अग्रहरि, शाहिद अली, संजय गुप्ता, दिनेश, राजकुमार मौर्य सहित कायस्थ समाज के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1416
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?