कुष्ठ रोगियों को लेकर समाज मे फैली भ्रांति को मिटाना है:सीएमओ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्पर्श कुष्ठ पखवाड़ा का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अश्वनी कुमार द्वारा सभी कर्मचारियों को जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित सन्देश पढ़ा एवं लोगो को कुष्ठ रोग के लक्षण एवं बचाव के बारे मे बताया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि कुष्ठ रोगियों से समाज मे भेदभाव न हो इसके लिए सभी लोगो को जागरूक करना है। समाज मे इस रोग के प्रति फैली भ्रान्ति को मिटाना है तथा इस रोग को जड़ से समाप्त करना है।

इस अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी के द्वारा बताया गया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ पखवाड़ा का आयोजन समस्त ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी केंद्र एवं समस्त स्वास्थ्य केंद्र पर कुष्ठ रोग का प्रचार प्रसार कर मनाया गया।

जिलाधिकारी का कुष्ठ रोग के सम्बन्ध मे समस्त जनपदवासियो के लिए सन्देश पढ़ा गया।

इस अवसर अपर मुख्य चिकत्साधिकारी डॉ प्रेमनाथ, डॉ गिरधारी लाल, पुष्पेंद्र शुक्ला, डॉ जयवर्धन , सतीश वर्मा, अब्बास खान, जितेन्द्र मौर्या, मनोज कुमार एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?