किसानों के संपूर्ण धान खरीद को लेकर जपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य की अगुआई में किसानों के धान खरीद एवं बिजली की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट सोनभद्र पर धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। डॉ० भागीरथी सिंह मौर्य, प्रदेश प्रमुख महासचिव ने कहा कि सरकारी मशीनरी द्वारा किसानों की आय दुगुनी करने के प्रयासों पर पलीता लगाया जा रहा है। सोनभद्र में धान की खरीद 1800-2000 रुपये प्रति कुन्तल हो रही है, जबकि घोषित समर्थन मूल्य के तहत खरीद नहीं हो रही है। जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने मांग की कि किसानों की समस्त ऊपज 20 कुन्तल प्रति बीघा (80 कुन्तल/हेक्टेयर) के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनांतर्गत सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए, क्रय केन्द्रों पर कांटा व बोरे की व्यवस्था की जाए और खरीद मार्च तक चलाई जाए। मंडल उपाध्यक्ष विजयमल मौर्य और जिला कोषाध्यक्ष मंगला प्रसाद मौर्य ने गरीब, मजदूर, छोटे किसानों के लिए भी सरकारी क्रय केन्द्रों पर बेचने की व्यवस्था और 300 यूनिट से कम विद्युत उपभोग करने वालों का बिल माफ करने की मांग की।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?