संयुक्त पुलिस टीम की करवाई 22 लाख के गांजा साथ, एक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर टाटा मोटर्स शो-रूम के सामने सड़क किनारे खड़े आयशर गुड्स कैरियर से 150 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत लगभग 22 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी अनन्ता द्वारी पुत्र चौधरी द्वारी निवासी जनपद अंगुल, उड़ीसा ने पूछताछ में बताया कि वह आर्थिक तंगी के चलते अपने परिचित के माध्यम से एक व्यक्ति के संपर्क में आकर 50 हजार रुपये में गांजा पहुंचाने की डील की थी। वह उड़ीसा में एल्यूमिनियम लोड कर भीवाड़ी, राजस्थान जा रहा था, तभी पुलिस चेकिंग के दौरान वह पकड़ा गया।
मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 159/2026 के तहत धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। सोनभद्र पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध वाहन के चेकिंग की गई तो वाहन में लदे एल्यूमीनियम ट्रक में गांजे की खेप पकड़ी गई। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं चार आरोपी वांछित हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा, उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी, उ0नि0 उमाशंकर यादव, अवधेश प्रजापति, चंद्रकेश पाण्डेय, नन्दलाल गौतम, अमरजीत यादव, रुपेश कुमार, राम सिंह यादव, मनीष कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, अजीत कुमार, अजीत यादव शामिल रहे।

Leave a Comment

1373
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?