जेडीएस के कार्यकर्ता एक जुट हो, जनता की लड़ाई हम लड़ेंगे : ओंकार सिंह बोले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का सोनभद्र दौरा, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

सोनभद्र। जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह का रविवार को जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जनता दल सेक्युलर के जिलाध्यक्ष अजय सिंह तथा युवा जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में संगठन के विभिन्न स्तर के पदाधिकारी शामिल रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में विजेंद्र कुमार सिंह, बच्चा चौबे, जितेंद्र कुमार सिंह, मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद सिंह, महेश्वर मिश्रा, प्रतीक सिंह, सोनू सिंह, लालजी मिश्रा, राहुल सिंह, योगेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ता शामिल रहे।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि जनता दल सेक्युलर की विचारधारा आम जनता की समस्याओं के समाधान और सामाजिक न्याय की नींव पर आधारित है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और जब तक संगठन बूथ स्तर तक मजबूत नहीं होगा, तब तक परिवर्तन की लड़ाई अधूरी रहेगी। सोनभद्र जैसे जनपदों में संगठन का विस्तार प्राथमिकता में है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठित रहकर निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में युवा जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं के बिना किसी भी राजनीतिक परिवर्तन की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीति में जागरूकता और भागीदारी की आवश्यकता है और जनता दल सेक्युलर युवाओं को वह मंच प्रदान कर रहा है। सतेंद्र सिंह ने कहा कि सोनभद्र जैसे क्षेत्र में जहां आज भी कई समस्याएं जमीनी स्तर पर मौजूद हैं, वहां संगठन की भूमिका और अधिक अहम हो जाती है। उन्होंने भरोसा जताया कि जिले का हर युवा कार्यकर्ता जनता के बीच पार्टी की नीति और विचारधारा को लेकर जाएगा और संगठन को सशक्त बनाने में पूरी ताकत से जुटेगा।

जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह के नेतृत्व से मिले मार्गदर्शन के बाद जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हम सब मिलकर पार्टी को गांव-गांव तक ले जाने का संकल्प लेते हैं।

कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ। अतिथि गृह परिसर में कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ संवाद कर स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?