O सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने गुरुवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राबर्ट्सगंज में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पीके राय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रेमनाथ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ गिरधारी लाल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर एक गम्भीर बीमारी है, लेकिन इसका बचाव संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 14-15 वर्ष आयु वर्ग की समस्त किशोरियों को वैक्सीन लगवाएं और उनके भविष्य को सुरक्षित करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके राय ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सरकार द्वारा निःशुल्क रूप से सीएचसी/पीएचसी/अर्बन पीएचसी पर लगायी जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 14 वर्ष आयु की बालिकाओं को निःशुल्क रूप से एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण से आच्छादित किया जायेगा।






