डिपार्टमेंट ऑफ एटामिक एनर्जी कोर्स में इशांत का हुआ चयन,शुभचिंतकों में हर्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरि

दुद्धी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। दुद्धी नगर निवासी शिक्षक शैलेश मोहन के पुत्र इशांत मोहन का मुम्बई यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ एटॉमिक एनर्जी (साइंटिस्ट) कोर्स में चयन होने से लोगों में हर्ष व्याप्त है। गुरुवार को चयन की सूचना मिलते ही परिजनों ने होनहार बेटे का मुंह मीठा कराकर,खूब तरक्की का आशीर्वाद दिया।

वही ईशान्त के बड़े पिता चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि बेटा बचपन से ही काफी कुशाग्र बुद्धि का रहा है और हर परीक्षाओं में टॉप कर माता-पिता, घर-परिवार व गुरुजनों का नाम रौशन किया है। उन्होंने उसे आशीर्वाद देते हुए कहा कि जल्द से जल्द पढ़ाई पूरी कर बच्चा साइंटिस्ट बनकर, क्षेत्र का नाम रौशन करे। ज्ञातव्य हो कि इस कोर्स के बाद भाभा एटॉमिक रिसर्च सेन्टर में साइंटिस्ट के पद पर नियुक्ति तय है।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?