नौगढ़ में स्कूल पहुंचे एसडीएम, गेट पर ताला, देरी से आए शिक्षक, कई अनुपस्थित, कार्रवाई के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील में बुधवार को एसडीएम विकास मित्तल ने देवरी कला गांव में परिषदीय व राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सुबह 8:30 बजे जब वे विद्यालय पहुंचे, स्कूल का गेट बंद मिला। बच्चों के बैग दरवाजे पर टंगे थे और वे बाहर खेल रहे थे।

निरीक्षण में एक शिक्षक निर्धारित समय से 40 मिनट देर से विद्यालय पहुंचे। एसडीएम ने शिक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और परिषदीय विद्यालय में कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने उन्हें अनुपस्थित दर्ज करने का आदेश दिया। शिक्षा विभाग को स्पष्ट किया गया कि मनमानी और समय की अनदेखी अब नहीं चलेगी।

नौगढ़ विकास खंड के देवरी कला समेत पहाड़ी और वनवासी क्षेत्रों के स्कूलों की स्थिति खराब पाई गई। शिक्षकों की मनमानी से वनवासी समाज के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?