अमित मिश्रा
आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश सरकार के इस नियम का विरोध
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने प्रदेश में कई स्थानों पर चलाए जा रहे एक शराब बोतल पर एक फ्री योजना के विरोध में सोनभद्र नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने किया। आप सोनभद्र उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा शराब बिक्री के लिए बम्पर ऑफ़र दिए जाने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।
प्रदेश सरकार द्वारा शराब बिक्री पर दिए गए बम्पर ऑफ़र की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील वर्मा ने कहा योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा शराब की एक बोतल के साथ दूसरी और तीसरी तक बोतल मुफ्त देने की योजना ने न केवल समाज को नैतिक रूप से कमजोर किया है, बल्कि यह राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने कहा यह योजना यह संदेश देती है कि शराब को एक प्रोत्साहन के रूप में पेश किया जा रहा है, जिससे राज्य में शराब के सेवन को बढ़ावा मिलेगा। उत्तर प्रदेश राज्य में पहले से ही सामाजिक और आर्थिक असमानताएं बढ़ रही हैं, और इस तरह की योजनाएं केवल इन असमानताओं को और बढ़ा सकती हैं। यह योजना हमारे युवाओं के लिए एक नकारात्मक संदेश भेजती है और शराब की लत को बढ़ावा देती है, जो स्वास्थ्य और समाज के लिए घातक है।
विवेक पाण्डेय किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने कहा प्रदेश भर में कई शराब दुकानों पर लोगों में होड़ मच चुकी है, वे बंपर ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं। जिससे क़ानून व्यवस्था के बिगड़ने का भी लगातार खतरा बना हुआ है!
यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चौरसिया ने कहा कि सरकार प्रदेश के जरूरी और अहम मुद्दों पर निर्णय लेने के बजाय समाज को नशे की तरफ धकेल कर योगी सरकार समाज को असली मुद्दों से भटकाना चाहती है! शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, और राज्य सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए।
महिला विंग जिलाध्यक्ष अंजनी कुशवाहा ने कहा हमारी मांग है कि योगी सरकार द्वारा शराब पर दिए गए बम्पर ऑफ़र को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। शराब के प्रचार-प्रसार पर सख्त रोक लगाई जाए। एवं शराब के बढ़ते अवैध कारोबार का खात्मा किया जाए।
इस विरोध प्रदर्शन में विमलेश सिंह पटेल जिला महासचिव, राजकुमार मौर्य जिला उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार कनौजिया विधानसभा अध्यक्ष ओबरा , केवल सिंह कुशवाहा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद रावर्टसगंज विधानसभा संरक्षक, श्रीकांत त्रिपाठी पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रेमनाथ कनौजिया विधानसभा उपाध्यक्ष, गोविंद चौबे जिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह पटेल, दिनेश पटेल विधानसभा अध्यक्ष रावर्टसगंज, मुनव्वर, ओम प्रकाश, अनवर अली अंसारी जिला महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, शंकर निषाद, रामविलास निषाद, शेरू गुप्ता, देवानंद मौर्य, राजू सोनकर जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, कमला प्रसाद, परदेसी भाई पटेल, वशिष्ठ भाई विधानसभा उपाध्यक्ष, राजेश कुमार, ज्ञान चंद्र, नागेंद्र कुमार मौर्य, श्रवण कुमार ब्लॉक अध्यक्ष घोरावल, विकास यादव, जितेंद्र मौर्या आदि शामिल रहे।







