सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र द्वारा आयोजित जनपद पुलिस सम्मान समारोह रविवार को स्थानीय होटल यू. डी. में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि संगठन पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय, संवाद एवं सहयोग की भावना में विश्वास करता है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोनभद्र पुलिस ने नशीली दवाओं और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक नगर रणधीर मिश्रा, एसओजी प्रभारी राजेश चौबे, कोतवाली प्रभारी माधव सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने किया। धन्यवाद ज्ञापित जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने किया।
इस अवसर पर प्रितपाल सिंह, शरद जायसवाल, राजेश जायसवाल, धर्मराज सिंह, राजकुमार जायसवाल, रवि जायसवाल, प्रशांत जैन, जसकीरत सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, टीपू अली, दीप सिंह पटेल, गुरप्रीत सिंह, अमित अग्रवाल, नागेंद्र मोदनवाल, कृष्णा सोनी, अभिषेक गुप्ता, विनोद जायसवाल, सुनील सरोज, सूर्या जायसवाल, कुशाग्र शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, जसराज सिंह, अभिषेक साहू, पंकज कनोडिया, दिल करण सिंह, अभिषेक केसरी, ओबरा व्यापार संगठन से मिथलेश अग्रहरि, सुरेश सिंह, शुभम त्रिपाठी, राकेश पाठक, अभिषेक अग्रहरी, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।







