नौगढ़ के मगरही ग्राम पंचायत में 15 हेक्टेयर में बना ‘एकलव्य वन’, मां के नाम पौधरोपण कर बढ़ाई हरियाली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) ग्राम पंचायत मगरही में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल की गई है। वन विभाग द्वारा यहां 15 हेक्टेयर भूमि पर ‘एकलव्य वन’ की स्थापना की गई, जिसकी शुरुआत वन क्षेत्राधिकारी संजय श्रीवास्तव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाकर की।

मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय यादव ने कहा कि हर पेड़ मां की छाया की तरह है और हमें इसे संजोना चाहिए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देना और मां के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के साथ जुड़ाव को दर्शाना है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने एकलव्य वन में सागौन, पीपल, बरगद, मौलश्री आदि छायादार और औषधीय महत्व वाले 100 पौधे लगाए। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे लगाए गए पौधों की देखरेख करें और उन्हें नियमित पानी दें।

इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधरोपण में सहयोग किया। इस दौरान गुरुदेव यादव, विकास यादव, श्लोक यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

1353
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?