नौगढ़ थाना क्षेत्र के औरवाटॉड मोड़ के शुरुहुरिया के जंगल में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला। चरवाहों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस क्षेत्राधिकार नरेंद्र कुमार और थाना अध्यक्ष रमेश यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेर लिया। फॉरेंसिक टीम के आने के बाद शव की जांच शुरू की गई।
जेब ने खोली राज,शव की हुई पहचान
शव की तलाशी के दौरान जेब से पहचान पत्र मिला, जिससे पता चला कि मृतक का नाम रामजी राम पुत्र वनवारी राम निवासी अईलाई पोस्ट शिवरामपुर थाना चैनपुर कैमूर बिहार है। पुलिस ने चैनपुर थाने में सारी जानकारी भेज दी और स्वजन को सूचना देने को कहा।
हत्या या आत्महत्या
पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकार नरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक का सड़ा गला शव रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हत्या है या आत्महत्या। पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।







