नौगढ़ में तेज रफ्तार वैन्यू कार का कहर,दुकान में घुसकर मचाई तबाही,पास में खड़ी कार में मारी कट्टर, वाहन चालक वाहन लेकर फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ कस्बे में देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वैन्यू कार (UP64 AY 7583) दुकान में जा घुसी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा रात लगभग 12:00 बजे नौगढ़ के त्रिमुहानी से आगे और नौगढ़ पुल के पास हुआ।

हादसे का वीडियो बना रहे थे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे और वाहन बहुत तेज गति से नौगढ़ कस्बे से जा रही थी, तभी चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वह सीधे 03 दुकानों की टीन सेट को तोड़ता हुआ पास में खड़ी हुंडई ईवोन गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

तीन दुकानों और एक कार को नुकसान

हादसे में 03 दुकान का टीन-सेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही पास में खड़ी अवधेश विश्वकर्मा की छोटी हुंडई ईवोन (UP65 BW 4532) कार को भी गंभीर क्षति पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन चालक नशे की हालत में था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नौगढ़ थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि वाहन की नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक की पहचान राहुल सिंह, निवासी रामगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

ग्रामीणों की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कस्बे में रात के समय तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाई जाए और ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?