अमित मिश्रा
स्मृति में पेड़ लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना की व्यक्त
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सदर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान के तहत चरका महादेव मंदिर नेवारी डुमरिया में पौध रोपण करते हुए मौजूद ग्रामीणों में सैकड़ों पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान सन्दीप मिश्रा ने बताया कि जनपद में “पेड़ है तो प्राण है” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के खुझ्झा गांव में परिवारिक सदस्य स्वर्गीय सौरभ शुक्ल के स्मृति में पेड़ लगाया गया साथ ही भरसही में गिरजा शुक्ला के पिता के स्मृति में पेड़ लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किया।
इस अभियान के संयोजक युवा समाजसेवी संदीप मिश्रा जनपदवासियों के साथ मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए प्राणवायु देते हैं, आज के पौध रोपण से आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ पेड़ लगाना ही काफी नहीं है। पेड़ों की सुरक्षा और देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
इस कार्यक्रम में प्रदुम्न बिन्द,मोनू शर्मा, राज कनौजिया, विजय कुमार बिन्द, शिव कुमार बिन्द, सलमान अली, सोनू जाटव, प्रदुमन शर्मा, अरविन्द विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।







