अमित मिश्रा
खाद के कालाबाजारी पर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में किसानो को खाद उपलब्ध कराए जाने एवं खाद की काला बजारी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आज जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अगुवाई मे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को नामित ज्ञापन सौपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है जो खाद न मिलने से परेशान है। बीजेपी सरकार मे किसानो की समस्याएं लगातार बढ़ रही है। बीजेपी सरकार ने वादा किया था किसानो की आय दोगुनी होगा, लेकिन बीजेपी सरकार किसानो के समस्याओं पर मौन है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि बीजेपी सरकार मे किसानो को बिजली, सिंचाई और खाद उपलब्ध न होने से किसान त्रस्त है। जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि बीजेपी सरकार मे महिलाएं, आदिवासियों युवाओं, दलितों,पिछड़ों,पर अत्याचार चरम पर है। जिला उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी एवं जिला महासचिव दया शंकर देव पाण्डेय ने बीजेपी सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार मे सबसे ज़्यादा अत्याचार किसानो पर हुआ है l उसके उपज का सही दाम नहीं मिल पाता।
उक्त मौके पर राजबाली पांडे, बाबूलाल पानिका, सिराज हुसैन, लल्लू राम पांडे, अमरेश देव पाण्डेय, आशुतोष दुबे,पंकज मिश्रा, आशीष सिंह, स्वतंत्र साहनी, मंजू देवी, सुनील मिश्रा,सूरज वर्मा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।







