जमीनी विवाद में पिता/ससुर की हत्या के मामले में पति–पत्नी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- पन्नूगंज पुलिस ने बरामद की दो रक्तरंजित कुदाल, अपराध कबूला

सोनभद्र। जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर पिता/ससुर की हत्या के मामले में फरार चल रहे पति–पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के नेतृत्व में पन्नूगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की।

12 नवंबर को ग्राम बकवार निवासी अमरनाथ एवं उसकी पत्नी अर्चना ने संपत्ति विवाद को लेकर अमरनाथ के पिता लालधारी पर कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान लालधारी की मौत हो गई थी। घटना पर थाना पन्नूगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

गोपनीय सूचना पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को कसारी पोखरा के पास से गिरफ्तार किया। अमरनाथ की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो रक्तरंजित कुदाल भी बरामद की गईं।

पूछताछ में दंपति ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि जमीनी हिस्सेदारी को लेकर विवाद बढ़ने पर उन्होंने आवेश में आकर वार कर दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी टीम:
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक शिवबदन यादव, सोनू कनौजिया, दीपक गिरी, तथा ममता यादव

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?