सड़क दुर्घटना में पति- पत्नी की मौत ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एस एस पाण्डेय

खलियारी (सोनभद्र)। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोढ़ा गांव निवासी पति- पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

दुर्घटना के बाबत पता चला कि विमलेश चेरो 34 वर्ष पुत्र तेजबली चेरो अपनी पत्नी प्रमिला 31 वर्ष के साथ बाइक से रविवार को सुबह लगभग 9 बजे अपने गांव सोढ़ा (थाना रामपुर बरकोनिया) से चाचा के लड़की के तिलक समारोह में रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगांव गांव गए थे। तिलक समारोह कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात पति-पत्नी बाइक से रविवार को ही सायं लगभग 6 बजे वापस घर के लिए चले । पटवध गांव (रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत) के पास पहुंचे पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर चालक द्वारा धक्का मार दिया दुर्घटना होते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया । धक्का लगने से पति-पत्नी के सिर में गंभीर चोट आ गई और दोनों बेसुध होकर गिर गए। जबकि विमलेश हेलमेट भी लगाया हुआ था। पीछे सवारी ऑटो से तिलक चढ़ा कर वापस घर आ रहे घर और रिश्तेदारी के लोग व आसपास के लोग तत्काल गंभीर घायल पति- पत्नी को वैनी सीएचसी ले जाया गया जहां परमिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर घायल पति को एंबुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां पति विमलेश को भी मृत घोषित कर दिया।
पुत्र व बहू की एक साथ मौत होने से पिता तेजबली व माता मालती का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। समाचार दिए जाने तक स्वजन जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए गए हुए हैं।
मृतक को कुल चार बच्चे हैं। रोहित 5 वर्ष, चांदनी 7 वर्ष, चंदन 9 वर्ष व प्रियंका 13 वर्ष की है। मृतक मेहनत मजदूरी कर अपनी आजीविका चलता था। मृतक दो भाइयों में बड़ा है। मृतक का छोटा भाई आनंद 22 वर्ष अविवाहित है वह भी मेहनत मजदूरी करता है।
मृतक के पिता तेजबली चेरो ने रायपुर थाने पर ट्रैक्टर चाल क की लापरवाही से दुर्घटना में बेटे- बहू की मौत की तहरीर दिया है। रायपुर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?