अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में एक महिला के साथ उसके पति और देवर ने मिलकर मारपीट किया जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कविता निवासी ग्राम पेढ़ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते चार दिन पहले उसके पति सन्तोष कुमार व देवर राजेश प्रजापति व अम्बुज प्रजापति घर के बाहर खेत में उसके साथ मारपीट किये। पीड़िता ने बताया कि वह कृषि कार्य कर रही थी उसी समय तीनों आकर अचानक उसके साथ लात घूसों से मारपीट करने लगे, उसके हाथ में गम्भीर चोट लगी है, हाथ टूट गया।
कविता ने बताया कि उसके पति और उनके दोनो भाई गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला से मिली तहरीर पर आरोपित पति संतोष और देवर राजेश तथा अंबुज के विरुद्ध संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है।







