मानवाधिकार रक्षक कमलेश कुमार को मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। एक्शन एड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार रक्षक कमलेश कुमार को अवॉर्ड मिला है। एक्शन एड एसोसिएशन द्वारा आयोजित वन, आजीविका और पहचान आधारित जनजातीय सशक्तिकरण विषयक राष्ट्रीय स्तर के परामर्श के अवसर पर उड़ीसा के भुनेश्वर में जनपद सोनभद्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं मानवाधिकार रक्षक कमलेश कुमार को एक्शन एड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जनजातीय समुदायों के अधिकारों, संसाधनों की सुरक्षा तथा सम्मानजनक आजीविका के लिए किए गए उनके निरंतर संघर्ष और जमीनी योगदान के लिए प्रदान किया गया। कमलेश कुमार पिछले कई वर्षों से सोनभद्र के आदिवासी समुदायों के साथ रहकर वन अधिकार, आजीविका संवर्धन, पहचान और गरिमा से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। कमलेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सोनभद्र के उन सभी आदिवासी परिवारों का है, जिन्होंने अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का साहस दिखाया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खालिद चौधरी, एसोसिएट डायरेक्टर, एक्शन एड को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही वे जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य कर पाए।

Leave a Comment

1373
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?