राजन
मिर्जापुर। जनपद के संतनगर थाना क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में डग्गामार वाहन सड़कों पर खुलेआम फर्राटा भरते नजर आते हैं। इस मार्ग पर चलने वाली कमाण्डर जीप में 30 से 35 लोगों को बैठाकर डग्गामार वाहन संतनगर से दीपनगर, पटेहरा, कोटवा, बरकछा होते हुए मिर्जापुर तक खुलेआम सड़को पर दौड़ रहे हैं। ऐसे इन डग्गामार वाहनों पर न तो परिवहन विभाग की नजर है और न ही खाकी वर्दी वालों की नजर पडती।
इन डग्गामार वाहनों पर पुलिस की नजर पड़े भी तो कैसे वह भी इसी वाहन में बैठकर सफर कर रही है। इस तस्वीर में आप स्वयं देख सकते है कि मीरजापुर से डग्गामार वाहन में नीचे खाकी वर्दी वाला बैठा नजर आ रहा है तो वहीं डग्गामार वाहन की छत पर यात्री बैठकर सफर करते देखे गये।
वही लोगों का कहना था कि बाइक पर तीन लोग बैठे मिल गये तो पुलिस चालान काट देती है जबकि डग्गामार वाहनों में पुलिस खुद बैठकर यात्रा कर रही है,जिसमे यात्री भी छत पर बैठकर सफर करते देखे जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होना है।
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग पुलिस व परिवहन विभाग पर सवाल खड़े कर रहे हैं जबकि पांच माह पूर्व ददरी बाँध पर यात्रियों से भरी बस पलटने से पांच लोगो की मौत के साथ 30 यात्री घायल हुए थे, इसके बाद भी प्रशासन की उदासीन बना हुआ है।







