फर्जी नम्बर प्लेट की बाइक व तीन किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

विभिन्न धाराओं में हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कुल पांच मुकदमा है दर्ज

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही करते हुए एक फर्जी नम्बर प्लेट बाइक से 3 किलो 110 ग्राम गांजा सहित एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाए जा रहा है। जिसके तहत 26 मार्च को रात्रि में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौमास पहाड़ी के पास, बहद ग्राम बागेसोती से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक बोरी में 03 बंडलों में रखा हुआ कुल 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, साथ ही एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। इस चेकिंग के दौरान गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूर मुहम्मद पुत्र जलील अहमद (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम गिधिया थाना कोन के रूप में हुई है, जो थाना कोन का हिस्ट्रीशीटर है। वही उसकी तलाशी में एक कीपैड मोबाइल फोन एवं ₹200/- नकद भी बरामद हुए।

इस बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोन पर हिस्ट्रीशीटर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(4), 338, 336(2), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

बरामदगी:- 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा (एक बोरी में 03 बंडलों मे) ,  01 कीपैड मोबाइल फोन , ₹200/- नकद ,  01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (फर्जी नं0 CG16AH1415, वास्तविक नं0 UP64AZ6401)

इस गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश राय,उप निरीक्षक वीरेन्द्र वर्मा चौकी प्रभारी बागेसोती, रामप्रवेश कुशवाहा, विनय यादव, इन्द्रबली राय, मन्टू सिंह, अशोक कुमार यादव चौकी बागेसोती शामिल रहे।

Leave a Comment

1414
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?