न्यूज़ डेस्क
कानपुर (उत्तर प्रदेश)। चकेरी थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। पीटर जोसेफ नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि 112 की सूचना पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने घर के अंदर दो लोगों की डेड बॉडी बरामद की।
पुलिस के अनुसार, पति पीटर जोसेफ को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं, जिसमें उसकी मां मदद करती है। इस बात को लेकर घर में विवाद हो रहा था। पति ने पहले सास और अपनी बीवी को मारा पीटा, और इसके बाद मोहल्ले वालों ने 112 नंबर डायल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर पहुंच कर घर में दो डेड बॉडी बरामद की हैं और पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कानपुर ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।







