मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद की सुनवाई हाईकोर्ट मे हुयी मामले की सुनवाई ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विभाग से जुड़ी बड़ी खबर

इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई मामले की सुनवाई

आज हुई सुनवाई में हिंदू पक्षकार ने अपनी याचिका में संशोधन किए जाने की अनुमति मांगी

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हरिशंकर जैन ने सूट नंबर एक में संशोधन किए जाने की अनुमति मांगी

मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच ने इस पर मुस्लिम पक्ष से आपत्ति दाखिल करने को कहा

शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी को 30 सितंबर तक दाखिल करनी होगी अपनी आपत्ति

हिंदू पक्ष ने इसके साथ ही पूरे विवादित परिसर का आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया से वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराए जाने की भी मांग की

सूट नंबर एक और 16 के पक्षकारों ने ASI सर्वे की मांग की

हालांकि ASI सर्वे की मांग पर अदालत ने अभी सुनवाई नहीं की है

हाईकोर्ट में इस मामले में अब 30 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे होगी सुनवाई

हाईकोर्ट ने इस मामले में मुस्लिम पक्ष की रिकॉल अर्जी को मंजूर किए जाने की भी जानकारी दी

मुस्लिम पक्ष के वकील का कहना है कि अगली सुनवाई पर उनकी तरफ से अर्जी में संशोधन किए जाने पर एतराज जताया जाएगा

कोर्ट से कहा जाएगा कि हिंदू पक्ष की याचिका में कोई मजबूत आधार नहीं है, इसीलिए वह अर्जी में संशोधन करना चाहते हैं

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?