अमित मिश्रा
विभिन्न विभागो की योजनाओं एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से सम्बन्धित विभिन्न स्टालो का किया अवलोकन
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद के नोडल अधिकारी व आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल बाल कृष्ण त्रिपाठी द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक अभियान के अन्तर्गत स्वाशासी जनपद में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रागंण में किया गया। इस मौके पर मण्डलायुक्त मीरजापुर मण्डल, जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाॅल एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से सम्बन्धित विभिन्न स्टाॅलों का अवलोकन किया गया। इस मौके पर मण्डलायुक्त ने अपना मधुमेह एवं रक्तचाप की जांच कराये।
मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मण्डलायुक्त को बताया गया कि जनपद में इस अभियान के अन्तर्गत आज 17 सितम्बर को 169 उप केन्द्र स्तरीय-आयुष्मान ओराग्य मंदिरों, 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों , 06 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं 03 अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एक साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर आज 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रतिदिन समस्त उपरोक्तानुसार स्वास्थ्य इकाईयों पर संचालित किया जायेगा। जिसकी रिर्पोटिंग भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पोर्टल पर प्रतिदिन किया जायेगा।
इस दौरान अस्पताल परिसर में मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा इस अभियान की शुरूआत पौधरोपण कर किया। इस दौरान मण्डलायुक्त ने गर्भवती दो महिलाओं को अनार व नीबू के पौध देते हुए कहा कि अपने खेत में पौध का रोपण करते हुए संरक्षण व संरक्षा भी करें, जिससे वृक्ष का रूप देकर फल दे सकें।
इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी आईएएस, संयुक्त विकास आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल रमेश चन्द्रा, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, तहसीलदार सदर अमित सिंह, मेडिकल कालेज के प्रिन्सिपल सुरेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।







