शिविर मे 737 मरीजो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल के परिसर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत वृहद स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन एसीएमओ डा. गुलाब शंकर यादव (नोडल अधिकारी) की देखरेख में किया गया। शिविर का उद्‌घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य ने किया। इस दौरान जिला मंत्री कैलाश सिंह, मंडल अध्यक्ष घोरावल सीमा गुप्ता, अभय सिंह पटेल भी उपस्थित रहे।

इस दौरान अतिथियों ने सरकार की उपलब्धियो को मौजूद लोगों के समक्ष बताया। जनमानस मे सरकार के द्वारा स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं और अन्य किए जा रहे कार्यो के बारे में बताया। शिविर में घोरावल अधीक्षक डा. नरेन्द्र सरोज के साथ जनपद स्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रही। डा. प्रीतम पाठक (ENT सर्जन), डा० शैलेन्द्र शील (नेत्र सर्जन), हा जितेश गुप्ता (एनेस्थेटिक), डा. मुकेश प्रजापति (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डा० आलोक कुमार सिंह (डेण्टल सर्जन), डा० मनीष तिवारी, डा० प्रवेश सिंह, डा. अरविन्द कुमार सिंह (बाल रोग विशेषज्ञ), डा. प्रशात पाल (एमडी), डॉ देवेश पाण्डेय, समस्त फार्मासिस्ट, एलटी, स्टाफ नर्स ने सहयोग प्रदान किया।

कैम्प में कुल 737 मरीजो का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमे 455 लोगों का बीपी, सुगर एवं टीबी की जांच की गई। 82 महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच, 89 मरीजों का ओरल जांच, 72 लोगों का नेत्र जांच, 27 लोगों का स्किन जांच, 35 लोगों का कान व गले की जांच के साथ 575 लोगों की काऊंसलिंग की गई।उनमे से 5 गम्भीर मरीजों को जिले के लिए संदर्भित किया गया। वही भगवानदास ने 85 आयुष्मान कार्ड बनाया।

कार्यक्रम मे भारतीय जनता युवा मोर्चा केे अनुराग अग्रहरी, दिनेश पटेल, विद्यासागर मौर्य, बलवन्त मौर्या, दीपक यादव, लवकुश केसरी, कृष्ण कुमार पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?