नीट परीक्षा में हर्षित सिंह और अत्यांशी ने सफलता प्राप्त कर जनपद का बढाया गौरव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जहाँ संकल्प अडिग हो और उद्देश्य स्पष्ट – वहाँ सफलता अवश्य प्राप्त होती है।

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल  के होनहार छात्र हर्षित सिंह ने नीट परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 698 तथा श्रेणी रैंक 445 अर्जित कर विद्यालय और जनपद को गौरवान्वित किया है।इसके साथ ही छात्रा अत्यांशी ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त किया है।


विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए कहा- हर्षित की सफलता हमारी शैक्षणिक परंपरा और शिक्षकों की समर्पित व्यवस्था का प्रमाण है।


विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने कहा कि ग्राम्य अंचल की इन प्रतिभाओं ने सिद्ध किया है कि अवसर और संकल्प हो तो कोई ऊँचाई असंभव नहीं।
शिक्षकों ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हमारे छात्रों की यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह हम सभी शिक्षकों के लिए भी गौरव की बात है। हम हर्षित और अत्यांशी को भावी चिकित्सक के रूप में समाज का दीपस्तंभ मानते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

वही हर्षित सिंह ने अपनी सफलता को विद्यालय, शिक्षकों और अभिभावकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह मेरी नहीं, हम सभी की सामूहिक सफलता है। मैं सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ।


माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिवार इन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में मानवता के सच्चे सेवक बनें।

Leave a Comment

1354
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?