जल संरक्षण की दिशा में बढ़ते कदम, तिलौली कला में चेक डैम निर्माण का भूमि पूजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रवि पाण्डेय

O – विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या बोले – “गांवों की तरक्की ही असली राष्ट्र निर्माण है”

O – जिलाधिकारी ने कहा – “प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी”

घोरावल (सोनभद्र) विकास की नई लकीर खींचते हुए घोरावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलौली कला में चेक डैम निर्माण कार्य का भूमि पूजन बड़े ही विधिवत तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या उपस्थित रहे, जिनके कर-कमलों द्वारा भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान महिमा सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने कहा:

“जल ही जीवन है, और चेक डैम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर हैं। इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। भूजल स्तर में सुधार आएगा और वर्षाजल का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। गांवों की तरक्की ही असली राष्ट्र निर्माण है, और हमारी सरकार इसी लक्ष्य की दिशा में प्रतिबद्ध है।”

जिलाधिकारी सोनभद्र ने कहा:

“सरकार की मंशा है कि प्राकृतिक संसाधनों का न्यायोचित और स्थायी उपयोग हो। चेक डैम जैसी योजनाएं सिर्फ जल संरक्षण ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन और कृषि विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रशासन इस कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराएगा, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके।”

इस परियोजना के तहत बनने वाला चेक डैम न सिर्फ जल संचयन का साधन बनेगा, बल्कि यह ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी बदलाव लाएगा।
ग्रामीणों ने विधायक और जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे “स्थायी विकास की मजबूत नींव” बताया।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?