डिजिटल इण्डिया को सरकार दे रही बढ़ावा,छात्र-छात्राओं की पढ़ाई होगी सुगम: सौरभ गंगवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

निःशुल्क टैबलेट व स्मार्टफोन फोन का हुआ नर्सिंग छात्रों में वितरण

सोनभद्र। साईं हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी में निःशुल्क टैबलेट व स्मार्टफोन फोन का वितरण किया गया। जिसमें संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर अनुपमा सिंह व प्रबंधक निदेशक डॉक्टर वी सिंह, मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस कार्यक्रम में डीफार्मा सत्र 2021-22, 2022-23 फाइनल इयर के छात्र व छात्राओं को टेबलेट वितरित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र व छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए बच्चों के पठन-पाठन में सरलता लाने हेतु स्मार्टफोन, लैपटॉप व अन्य सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छात्र व छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए टैबलेट दिया जा रहा है, टैबलेट का उपयोग शैक्षणिक कार्य में करते हुए इसका लाभ उठाएं। इस अवसर पर मुख्यअतिथि ने छात्र व छात्राओं को धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।

संस्थान की निदेशक डॉक्टर अनुपमा सिंह ने बताया कि इस टेक्नोलॉजी युग में बच्चों की शिक्षा के लिए मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट बेहद ही जरूरी है, जिससे कि वे घर बैठे ही मनचाहे पठन- पठान कर सके। उन्होंने सभी पात्र छात्र व छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट स्मार्टफोन देने के लिए सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का उज्जवल भविष्य सवारना ही हमारा दायित्व है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नंद गोपाल सिंह, नर्सिंग के प्रोफेसर एंजेलिन बिट्टी, एचओडी शिवकांत शर्मा, शिक्षक दिव्यांशी बोस, विनय कुमार पांडेय, अनामिका तिवारी, नेहा चौबे,रागिनी श्रीवास्तव, डिसिप्लिन इंचार्ज नरेंद्र सिंह राणा, नॉन टीचिंग स्टाफ- प्रभुनाथ, अन्नु, ममता अहमद रजा, अंजू सिंह,गजेंद्र सिंह, गीता, लक्ष्मण आदि लोग मौजूद रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?