जल संरक्षण को छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, दिया संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में गुरुवार को यूथ एव इको क्लास,जल संरक्षण के महत्व पर विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर शहरवासियों को पानी बचाने का संदेश दिया। रैली में छात्राओं ने हाथों में आकर्षक तख्तियां लेकर “जल की एक-एक बूंद कीमती”, “जल है तो जीवन है”, “बचाओ पानी—बचाओ धरती” तथा “जल बचाओ, भविष्य बचाओ” जैसे प्रभावी नारे लगाए। वही रैली की अध्यक्षता कर रही सहायक अध्यापिका भावना रानी,सीमा के नेतृत्व में
रैली विद्यालय से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लोगों को जल संरक्षण की आवश्यकता समझाते हुए आगे बढ़ी। छात्राओं ने घरों में अनावश्यक बहने वाले नलों को बंद रखने, वर्षा जल संचयन अपनाने, जल के दुरुपयोग को रोकने और सामुदायिक स्तर पर मिलकर जल बचाने पर जोर दिया। राहगीरों ने भी छात्राओं के प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के ईको क्लब की ओर से NEP-2020 के अंतर्गत किया गया। शिक्षिकाओं ने बताया कि बढ़ते तापमान, घटते जलस्तर और बदलती मौसम स्थितियों को देखते हुए जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों में अभी से जागरूकता विकसित कर दी जाए तो समाज में सकारात्मक बदलाव स्वतः आएगा।
गोष्ठी के दौरान प्रधानाचार्य रंजना शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जल संकट हर वर्ष गहराता जा रहा है और यदि अभी भी सतर्क नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों के सामने गंभीर चुनौतियाँ खड़ी हो जाएँगी। उन्होंने कहा कि एक-एक बूंद बचाना ही भविष्य सुरक्षित करना है। पानी बचाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।
उन्होंने सभी छात्राओं को घर, स्कूल और समाज में जल संरक्षण का संदेश प्रसारित करने तथा उपयोग से अधिक पानी न बहाने की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य ने वर्षा जल संचयन को हर घर की जरूरत बताते हुए इसके सरल उपाय भी बताए।
अंत में शिक्षिकाओं व छात्राओं ने मिलकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय के कर्मचारी प्रकाश तिवारी,महेश कुमार, अंकित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?