जीजीआईसी की छात्रा नन्दिनी का राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी अंडर17 प्रतियोगिता में हुआ चयन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने बताया कि पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज सोनभद्र की दसवीं की छात्रा नन्दिनी मौर्या राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी अंडर 17 छात्र -छात्रा प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने हेतु चयनित हुई है।

राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतियोगिता नडियाड गुजरात में आयोजित की जाएगी। नन्दिनी मौर्या के चयन से विद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का क्षण है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या व समस्त शिक्षिकाओं द्वारा छात्रा को सम्मानित किया गया एवं सभी छात्राओं को खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। वही विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना सिंह ने चयनित छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?