दो घरों में जनरेटर अल्टीनेटर चोरी, ग्रामीणों में दहशत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां चौबे गांव में चोरों ने बीती रात बड़ी ही चालाकी से दो घरों को निशाना बनाते हुए जनरेटर के अल्टीनेटर चोरी कर लिए। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनुज चौबे और उनके पड़ोसी धर्मेंद्र चौबे के घरों में लगे जनरेटर से चोर अल्टीनेटर निकाल कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब दोनों परिवार जनरेटर चलाने पहुंचे तो अल्टीनेटर नदारद मिले। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों ही घरों में एक जैसी चोरी हुई है।

पीड़ितों ने तत्काल सदर कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन गांव में हो रही इस तरह की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है और पुलिस को गश्त बढ़ाने की जरूरत है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश देने की बात कही है।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?