लायन्स क्लब भवन में 232 मरीजो का मुफ्त जांच, वितरित किया गया चश्मा व दवा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में लायंस क्लब द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से प्रत्येक माह के 26 तारीख को आयोजित किया जाता है। इस कैम्प में डाॅ० संतोष यादव, मैनेजर हेमराज यादव के नेतृत्व में आई टीम ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 22 मरीज चित्रकूट भेजे गए।

अध्यक्ष राधिका सिंह,पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, एसोसिएट कैबिनेट सेक्रेटरी किशोरी सिंह, विमल अग्रवाल,शीला जैन, परमेश जैन, श्याम बाबू,मुकेश जायसवाल, अभय सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को संपन्न कराएं। 78 मरीजों को निःशुल्क चश्मा दिया गया,दवा दी गई। जिसमें 26 फरवरी तक 3542 मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन हो चुका हैं, 6635 मरीजों की जांच हो चुका है।

अध्यक्ष राधिका सिंह ने कहा कि आज के आयोजन में 22 मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया,हरीश अग्रवाल, परमजीत कौर, विमल अग्रवाल, किशोरी सिंह,दया सिंह, संगम गुप्ता, श्याम बाबू, अमित जायसवाल, मुकेश जायसवाल, अभय सिंह ने संयुक्त रुप से कहा कि यह पुनीत कार्य लायंस क्लब द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है, नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आज तक हुए सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे । 232 मरीजों की जांच हुई जिन्हें चश्मा एवं दवा मुफ्त दिया गया। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज निरंतर इस तरह की सेवा करता रहता है।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?