सत्य सनातन की सुरक्षा के संकल्प के साथ मना स्थापना दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के स्थापना दिवस का भव्य आयोजन पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चप‌ईल गांव में स्थित मंच के प्रधान कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर साधू संतों का जमावड़ा लगा रहा। मंच के संरक्षक प्रोफेसर पंडित कमलाकांत त्रिपाठी एवं दिलीप चौबे ने बताया कि मंच के स्थापना दिवस को महोत्सव का स्वरुप देने के लिए जनपद के पहाड़ों में रहने वाले साधू संतों के नेतृत्व में शनिवार से श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन शुरू हुआ जिसका समापन रविवार दोपहर बारह बजे हुआ। मंच के स्थापना दिवस में पधारे हुए साधू संतों ने सनातन धर्म पर हो रहे राजनीतिक कुठाराघात पर चिंता जताते हुए सत्य सनातन धर्म की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ साथ सब धर्मों की सुरक्षा सर्वोपरि का पाठ पढ़ाया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा ” संघे शक्ति कलयुगे ” । अर्थात कलयुग में धर्म के अधीन आचरण करते हुए समाज के उत्थान और समाज के लिए एक रहने की जरूरत है संगठित रहने की जरूरत है। मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने कहा सोनभद्र प्रतिभाओं और खनिज संपदाओं से भरपूर पूर्वांचल क्षेत्र के लोगों के अधिकारों का दोहन सिर्फ इसलिए होता है कि यहां से राजधानी दूर है। गिरीश पाण्डेय ने कहा पूर्वांचल राज्य की स्थापना ही पूर्वांचल क्षेत्र के विकास का आधार है।

Leave a Comment

1373
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?