O समाजवादी पार्टी ने जताया शोक संवेदना
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और दुद्धी विधानसभा से 8 बार के विधायक पूर्व राज्य मंत्री विजय सिंह गौड़ का गुरुवार को लखनऊ पीजीआई में निधन हो गया। उनकी लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हुआ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ पीजीआई में जाकर उनके परिजनों से मिले और श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पार्थिव शरीर को शाम 6:00 बजे जिला पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर लाया जाएगा, जहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दुद्धि के लिए प्रस्थान करेगी। 9 जनवरी 2026 को उनका पार्थिव शरीर निजी गांव खटौली पर दर्शन हेतु रखा जाएगा और उनके गांव पर ही दास संस्कार किया जाएगा। समाजवादी पार्टी जिला पार्टी कार्यालय सोनभद्र का झंडा उनके शोक में दो दिन तक झुका रहेगा।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि विजय सिंह गौड़ के जाने से समाजवादी पार्टी की अपूर्ण क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी। समाजवादी पार्टी दिगवंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करती है।







