पोस्ट ऑफिस की लचर व्यवस्था पर भड़के पूर्व जिलाध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- काउंटर बाबू की मनमानी पर जताई नाराजगी, बोले, जनता से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित प्रधान डाकघर की अव्यवस्थित कार्यप्रणाली को लेकर शनिवार को हंगामे के हालात बन गए।
पोस्ट ऑफिस में दोपहर 2 बजे के बाद रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट का कार्य बंद किए जाने की शिकायतों से क्षुब्ध भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ डाकघर पहुंचे और व्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई।

डॉ.धर्मवीर तिवारी ने बताया कि बीते कई दिनों से आम नागरिकों की शिकायतें मिल रही थीं कि डाकघर के कर्मचारी निर्धारित समय से पहले ही कामकाज बंद कर देते हैं।
उन्होंने कहा, काउंटर बाबू द्वारा 2 बजे के बाद जनता को लौटा देना सरासर अनुचित है। पोस्ट ऑफिस जनता की सेवा के लिए है, न कि कर्मचारियों की सुविधा के लिए।

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर उठाए सवाल

पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने बताया कि मौके पर काउंटर बाबू मंजीत को कान में ईयरफोन लगाकर काम करते देखा गया, जो सरकारी सेवा मर्यादा का उल्लंघन है। वहीं एसबीसीओ संजीव द्वारा जनता से अशोभनीय व्यवहार किए जाने की शिकायत भी सामने आई।
धर्मवीर तिवारी ने कहा कि जनता के साथ अमर्यादित व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि सुधार नहीं हुआ तो हम अधीक्षक डाकघर से मिलकर ऐसे कर्मचारियों को हटवाने की मांग करेंगे।

पोस्ट ऑफिस में लगेगी समय सारणी

डॉ. तिवारी ने निर्देश दिया कि डाकघर परिसर में सेवा समय-सारणी सार्वजनिक रूप से चिपकाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आने वाले लोगों के साथ शालीनता और संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जनता की परेशानी को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

मौके पर मौजूद रहे कार्यकर्ता

इस दौरान उनके साथ सतीश पांडे, प्रकाश श्रीवास्तव, अनूप पांडे, अधिवक्ता रंजीत पांडे, राजकुमार, श्याम कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनता ने भी डाकघर की इस स्थिति पर असंतोष जताते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप का स्वागत किया।

Leave a Comment

1385
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?