अवैध बालू परिवहन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना विंढमगंज क्षेत्र अंतर्गत कनहर नदी एवं मलीया नदी से हो रहे अवैध बालू खनन व परिवहन की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। महुली रेंज के अंतर्गत कोर्गी–कनहर बालू साइड के समीप अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे से लेकर प्रातःकाल तक ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध बालू खनन व परिवहन किया जा रहा था। इसी क्रम में वन कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर छापेमारी कर बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया और उसे वन रेंज कार्यालय में सुरक्षित खड़ा कराया।

वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर के विरुद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं पर्यावरण को क्षति पहुँचाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध बालू खनन व परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर स्वामियों एवं माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?