अमित मिश्रा
पुरानी बिल्डिंग में आग लगने का कालोनीवासी नही बता पाए कोई कारण
सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंचाई विभाग कॉलोनी में आवासीय परिसर के पास अंग्रेजों के समय की बनी हुई पुरानी बिल्डिंग में सन्दिग्ध परिस्थितियो में आग लग गई। बिल्डिंग में आग लगने का कारण पूछने पर कालोनिवासी स्पष्ट बता नहीं पाए । उक्त स्थान पर विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया। कालोनीवासियों ने पानी पाइप के माध्यम से और बाल्टी से पानी लेकर आज बुझाने की कोशिश की गई।
वही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे और अशोक निधि और आग बुझाने में भी अपने साथियों के साथ आग बुझाने में लग रहे।
उक्त मौके पर उपस्थित होने वालों में ओम प्रकाश वीरेंद्र गुप्ता , अजीत कुमार कुशवाहा , आशीष कुमार सिंह ,चंद्रशेखर सिंह , बलवंत कुमार, मनोज मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा ,सूरज वर्मा, कॉलोनी के लोग उपस्थित रहे।







